जम्मू: जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सुबह 5 बजे श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जत्था कश्मीर के बालटाल और पहलगाम बेस कैंप के लिए रवाना होगा, जहां से 3 जुलाई से श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर अपनी यात्रा शुरू करेंगे।

इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी। कुल 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का समापन रक्षाबंधन के दिन होगा। श्रद्धालु पारंपरिक पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे।

यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जम्मू से लेकर पवित्र गुफा तक बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सेना, केंद्रीय अर्धसैनिक बल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती के साथ संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ड्रोन, सी.सी.टी.वी. कैमरे, एंटी-ड्रोन सिस्टम और आधुनिक निगरानी उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जम्मू सहित पूरे यात्रा मार्ग पर आवास, भोजन, चिकित्सा, एम्बुलेंस, स्वच्छता, पेयजल और हेल्प डेस्क जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, पंजीकरण और RFID कार्ड के साथ ही यात्रा करें तथा प्रशासन द्वारा जारी समय-सारिणी का पालन करें।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version