मुंबई: मॉनसून की दस्तक के बाद मुंबई में खूब बारिश हो रही है। गुरुवार को बारिश के बीच मुंबई के साकीनाका इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पर खुले मैनहोल में गिरने से एक 55 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान असलम एसाफ शेख (55) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 12:26 बजे खैरानी रोड स्थित सनमान होटल के पास, एस. जे. स्टूडियो के निकट हुई। मौके पर निजी ठेका कंपनी के तीन कर्मचारी एक वाहन के साथ सीवर लाइन के रखरखाव का कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मैनहोल का ढक्कन खोल रखा था।


शेख मोबाइल पर कर रहे थे बात

इसी बीच मोबाइल फोन पर बात करते हुए गुजर रहे असलम शेख का ध्यान खुले मैनहोल पर नहीं गया और वह उसमें गिर गए। कर्मचारियों ने तुरंत सीढ़ी डालकर उनकी तलाश की, लेकिन अंदर केवल उनकी छतरी और चप्पलें ही मिलीं। तेज पानी के बहाव के कारण यह पता नहीं चल सका कि वह किस दिशा में बह गए। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने शेख को गंभीर हालत में निकाला। उन्हें 108 एंबुलेंस से राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश के लिए येलो अलर्ट और MMR के कुछ इलाकों के लिए रेड अलर्ट दिया है।

पुलिस की जांच शुरू

मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें यह पता लगाया जा रहा है कि मैनहोल के काम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। इसके अलावा हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका क्या थी? यह हादसा मुंबई में ऐसे वक्त पर सामने आया है जब कुछ दिन पहले मुंबई की मेयर रितू तावड़े के सामने बीएमसी का एक स्टॉफ ही खुली ड्रेन में गिर गया था। इतना ही बारिश के बाद चेंबूर में बस पर पेड़ गिरने की घटना में एक स्कूली छात्र की मौत पर बीएमसी पहले से ही विपक्ष के निशाने पर है। अब साकीनाका की घटना ने बीएमसी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version