पुणे के कारोबारी और अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सिया गोयल एक बार फिर चर्चाओं में है। पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी सिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मीडिया को मिडिल फिंगर दिखा रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी ट्रोल हो गई। लोगों ने सिया को अहंकारी तक बता दिया है।  समाचार एंजेसी IANS द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक 17 सेकंड का वीडियो शेयर किया है। जिसमें सिाय को पुणे के मार्केट यार्ड स्थित उसके घर से पुलिस की मौजूदगी में बाहर लाया जा रहा था। इस दौरान उसने काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी और चेहरे को प्रिंटेड स्कार्फ से ढका हुआ था। मीडिया के कैमरों की ओर देखते हुए उसने मिडिल फिंगर दिखाई। 

लोगों का फूटा गुस्सा

सिया का यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने सिया की कड़ी आचोलना की। कई यूजर्स ने उसे अहंकारी बताया। वहीं कई यूजर्स ने कहा कि उसके चेहरे पर वारदात को लेकर कोई पछतावा नहीं दिखाई देता है। एक यूजर ने लिखा कि वह मीडिया को ही नहीं पूरे ज्यूडिशियल सिस्टम को मिडिल फिंगर दिखा रही है, क्योंकि उसे पता है कि वह मर्डर करके बच जाएगी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि सिया गोयल के मीडिल फिंगर दिखाने वाला आर्टिकल पढ़ा। इसके बाद महसूस किया कि कितने पागल लोग उसका सपोर्ट कर रहे हैं। अब उसे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उसे पता है कि वह बच जाएगी।

वहीं एक पत्रकार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- पुलिस स्टेशन वापस ले जाते समय सिया मीडिया को बीच वाली उंगली दिखाई। उसका गुस्सा पूरी तरह से जायज है, आखिर उसने एक बेगुनाह आदमी का मर्डर किया है। मीडिया ट्रायल उसे बहुत गलत लग रहा होगा। हम पत्रकारों को उम्मीद करनी चाहिए कि वह हमें किले से नीचे न धकेल दे।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 18 जून को सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन अग्रवाल को महाराष्ट्र के पुणे स्थित लोहागढ़ किले की घाटी में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। शुरुआत में सिया ने पुलिस को बताया था कि केतन का पैर फिसलने से वह खाई में गिर गया, जिसके आधार पर दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को सिया के व्यवहार पर संदेह हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, मंगेतर की मौत के बावजूद उसके चेहरे पर न तो दुख था और न ही किसी तरह का पछतावा। इसके बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू की, जिसमें हत्या की कथित साजिश का खुलासा हुआ और सिया व चेतन को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version