पुणे: केतन अग्रवाल केस की पुणे पुलिस जांच कर रही है। आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच केस में कई खुलासे हो रहे हैं। सिया गोयल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उसके हाथ में बीयर की बोतल दिख रही है। साथ ही फोन पर बातचीत में वह किसी को गाली देती सुनाई दे रही है।

पब का है पुराना वीडियो

दरअसल, सिया गोयल का यह वीडियो पुणे के किसी पब का है। बताया जा रहा है कि यह पिछले साल की है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सिया हाथ में बीयर की बोतल लेकर खड़ी है। साथ ही फोन पर बातचीत कर रही है। बातचीत के दौरान वह फोन पर गाली गलौज कर रही है।

मां ने किया था इनकार

केतन अग्रवाल की मौत के बाद उसकी मां ने आरोप लगाया था कि सिया ड्रिंक करती थी। हमने शादी तय होने के बाद फ्रैंक्ली कह दिया था कि मेरे यहां यह नहीं चलता है। मेरे मना करने के बावजूद वह ड्रिंक करती थी।

सिया की मां करती रही है खारिज

वहीं, सिया के शराब पीने को लेकर उसकी मां पूजा गोयल से सवाल किया गया था। इस दौरान पूजा गोयल ने सीधे मना कर दिया था कि मेरी बेटी ड्रिंक नहीं करती है। लोग मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।

वीडियो आने के बाद उठे सवाल

अब जब सिया के ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं तो उस पर सवाल उठ रहे हैं। सिया गोयल हाथ में बीयर की बोतल लेकर पब में चीख और चिल्ला रही है। इस वीडियो के आधार पर सोशल मीडिया यूजर्स यह दावा कर रहे हैं कि सिया गोयल ड्रिंक करती थी।

अब तक केस में क्या-क्या हुआ

  • 18 जून को केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले से गिरने के बाद हुई थी मौत
  • इसके बाद पुलिस ने सिया और चेतन को गिरफ्तार किया
  • दोनों तीन जुलाई तक पुलिस की रिमांड पर हैं
  • केतन और सिया के परिजनों से पुलिस ने की है पूछताछ
  • अब सिया गोयल का पॉलीग्राफी टेस्ट करवाएगी पुणे पुलिस

पॉलीग्राफी टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस

वहीं, पुणे पुलिस के सामने अभी भी यह रहस्य बना हुआ है कि केतन अग्रवाल को किसने धक्का दिया था। सिया और चेतन के बयान के आधर पर यह कहा जा रहा है कि उनदोनों ने धक्का दिया है। वहीं, घटना को लेकर कोई सबूत नहीं है। न ही कोई चश्मदीद है। ऐसे में पुणे पुलिस ने कोर्ट से पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए अनुमति मांगी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version