Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक चौंकाने और रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर मां और बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जबकि बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और हर कोई हैरान है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जानकारी के मुताबिक, मामला उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत धेवा पंचायत के घेली गांव का है। मृतकों की पहचान बुद्धि सिंह की पत्नी शकुंतला देवी (42) और उनकी बेटी प्रिया के रूप में हुई है। प्रिया नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। बुद्धि सिंह ने बताया कि गुरूवार रात को पूरा परिवार रोजाना की तरह रात का खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। सुबह जब उनकी आंख खुली, तो उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी को बेसुध पाया। जब उन्होंने हिला-डुला कर देखा, तो दोनों दम तोड़ चुकी थीं। इसी बीच उनका सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा लेख राज भी गंभीर रूप से बीमार मिला और उसे लगातार उल्टियां हो रही थीं। बेटे की तबीयत बिगड़ती देख उसे तुरंत आनन-फानन में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ज्वाली ले जाया गया, जहां उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नूरपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) ने स्वयं घेली गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मामले की निष्पक्ष और गहन वैज्ञानिक जांच के लिए FSL की टीम को मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घर से नमूने एकत्र किए हैं। फिलहाल, मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। हालांकि, पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा गृहस्वामी बुद्धि सिंह के बयानों को आधार मानकर तथा आसपास के माहौल को देखते हुए तफ्तीश को आगे बढ़ा रही हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version