Meta AI Pocket App: मेटा अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए अपडेट्स पेश करती रहती है. लेकिन अब मेटा ने अपना एक नया एआई ऐप पेश किया है जिसकी मदद से लोग बिना टेक्स्ट लिखे ही कई सारे मजेदार गेम्स को तैयार कर सकते हैं. जी हां, दरअसल, मेटा ने अपना नया AI ऐप Pocket लॉन्च किया है जिसकी सबसे बड़ी खास बात ये है कि ये ऐप बिना कोडिंग सीखे ही कई छोटे-मोटे गेम्स को आपके लिए तैयार कर सकता है.

क्या है Pocket ऐप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये एक नया एआई ऐप है जिसमें यूजर्स को नए गेम्स तैयार करने का मौका मिलता है. इस ऐप के जरिए लोग अपनी सोच के अनुसार ही अपना एक नया गेम तैयार कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार, इस Pocket ऐप में एक स्क्रॉल करने वाला फीड दिया गया है जहां दूसरे यूजर्स द्वारा बनाए गए गेम्स और क्रिएशंस को देखा, खेला और शेयर भी किया जा सकता है. बता दें कि Meta ने इन AI से तैयार होने वाले प्रोजेक्ट्स को Gizmos नाम दिया है. कंपनी के अनुसार ये एक ऐसा क्रिएटिव प्लेटफॉर्म है जहां लोग अपनी AI क्रिएशंस को बना सकते हैं और साथ ही दूसरों के साथ शेयर भी कर सकते हैं.

इस प्लेटफॉर्म से है रिश्ता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Pocket कोई एक नया प्लेटफॉर्म या प्रोजेक्ट नहीं है. दरअसल, ये प्लेटफॉर्म पूरी तरह से Gizmo नाम के AI गेमिंग प्लेटफॉर्म की टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. बता दें कि Gizmo को मेटा ने कुछ समय पहले हासिल कर लिया था. ये प्लेटफॉर्म भी बिलकुल पॉकेट ऐप की तरह ही काम करता था जहां यूजर अपने दिमाग से जो प्रॉम्प्ट लिखते थे उसे प्लेटफॉर्म गेम के रूप में तैयार कर देता था.

अभी तक नहीं हुआ आधिकारिक ऐलान

बता दें कि दिलचस्प बात ये है कि Meta ने अभी तक Pocket ऐप की औपचारिक घोषणा नहीं की है. कंपनी ने इस बारे में किसी भी सवाल का आधिकारिक जवाब भी नहीं दिया है. जिस तरह ये ऐप बिना किसी प्रमोशन के लॉन्च किया गया है उससे ये अनुमाना लगाया जा रहा है कि ये ऐप फिलहाल टेस्टिंग फेज में है और इसमें कई सारे और अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में पॉकेट ऐप को लोगों से अच्छा रिस्पांस तो मिल रहा है लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि इस ऐप में मेटा अपने यूजर्स को और क्या नया दे सकती है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version