पिंक सिटी जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में एक रिटायर्ड रेल कर्मचारी और उनकी तलाकशुदा बेटी के शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिले हैं. दोनों की मौत करीब 5-6 दिन पहले होने की आशंका जताई जा रही है.

मकान से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर 95 वर्षीय सुरेश चंद्र गुप्ता और 45 वर्षीय रुचि गुप्ता के शव सड़ी-गली अवस्था में पड़े मिले. दोनों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं दिखे.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. आत्महत्या, हत्या या स्वाभाविक मौत — सभी पहलुओं पर जांच चल रही है.

पत्नी की 20 साल पहले मौत, बेटी करती थी देखभाल

सुरेश चंद्र गुप्ता भारतीय रेलवे से रिटायर थे. उनकी पत्नी का 20 साल पहले निधन हो चुका था. रुचि का कुछ साल पहले तलाक हो गया था और वह पिता की देखभाल करती थीं. सुरेश चंद्र के दो बेटे हैं, जो अलग रहते हैं. पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से पिता-पुत्री घर से बाहर नहीं निकले थे.

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. एफएसएल टीम भी जांच में शामिल है. फिलहाल पुलिस हर संभावना को लेकर जांच में जुटी है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version