कोरोना संकट में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं, ऐसे में डाक घर खाता धारक आईपीपीबी ऐप के जरिए ऑनलाइन पैसा डिपॉजिट कर सकते हैं और इस सुविधा का लाभ आप उठाकर आप अपने पीपीएफ अकाउंट में आईपीपीबी के प्लेटफॉर्म के जरिये पैसा जमा कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के जरिए बैलेंस चेक करना, पैसों का ट्रांसफर और अन्य वित्तीय ट्रांजेक्शन घर बैठे ही कर सकते हैं, आईपीपीबी ग्राहकों को आसानी से बैंकिंग लेनदेन करने की सहूलियत देता है। पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट स्कीमों में पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सुकन्या समृद्धि अकाउंट खासी लोकप्रिय हैं। आईपीपीबी के जरिये कोई भी अपना बैलेंस आसानी से चेक कर सकता है, पैसे ट्रांसफर कर सकता है और अन्य वित्तीय लेनदेन कर सकता है, ऐसे में ग्राहक को पोस्ट ऑफिस नहीं जाना होगा।
आपको करना है बस ये-
गूगल प्ले स्टोर से एंड्रॉइड फोन में आईपीपीबी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं
खाता संख्या, ग्राहक आईडी (सीआईएफ), जन्मतिथि, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड आयेगा एम पिन सेट कर दें, इसे करने के बाद ओटीपी दर्ज करें
अब आपका आईपीपीबी तैयार है

दूसरे बैंक खातों से भी आईपीपीबी में पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है, आईपीपीबी मोबाइल एप के जरिए आरडी या सुकन्या समृद्धि अकाउंट में भी पैसा जमा किया जा सकता है। सरकार ने डाकपे डिजिटल पेमेंट एप लॉन्च किया है, पोस्ट ऑफिस और आईपीपीबी के ग्राहक इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
वहीं डाक पे इंडिया पोस्ट और आईपीपीबी की ओर से दी जाने वाली सेवाओं को प्राप्त करने में मदद करता है, यह पैसा भेजने, क्यूआर कोड की स्कैनिंग जैसी सर्विसेज में भी मदद करता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version