पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के बयानों ने एक बार फिर पड़ोसी राज्य बिहार की सियासी तपिश को बढ़ा दिया है। ममता बनर्जी द्वारा हाल ही में दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने उन पर तीखा हमला बोला है।

पटना में मीडिया से बात करते हुए संजय झा ने दोटूक शब्दों में कहा कि ममता बनर्जी को दूसरों पर टिप्पणी करने के बजाय पहले खुद के घर को देखना चाहिए और आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की अपनी ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनका साथ छोड़कर जा रहे हैं। उन्हें दूसरों पर उंगलियां उठाने के बजाय खुद का आकलन करना चाहिए कि वह किस तरह की पार्टी चला रही हैं कि उनके अपने लोग ही उन पर भरोसा नहीं कर पा रहे।

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए संजय झा ने कहा कि बंगाल में जनता ने तय कर दिया है। टीएमसी के लोग ही सब छोड़कर निकल गए। ममता बनर्जी को खुद आत्मविश्लेषण करना चाहिए कि क्यों लोग उनकी पार्टी छोड़कर चले गए। कैसी पार्टी वह चला रही थी। उन्हें यह सोचना चाहिए कि जनता ने कहां जाकर बैठा दिया है। चुनाव के बाद ऐसा हाल किसी भी पार्टी का नहीं हुआ है।

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर दी प्रतिक्रिया

इस दौरान उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि लोकतंत्र में चुनाव में किसी को भी कहीं से खड़ा होने का अधिकार है और जनता मालिक होती है। कांग्रेस में तो ऐसा नहीं हो सकता, क्योंकि वहां तो परिवार का आदमी ही अध्यक्ष बनता है। 

नितिन नवीन पहले बिहार के ऐसे नेता है जो कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे पता है इस उपचुनाव में एनडीए भारी वोटों से जीत दर्ज करेगी।

30 जुलाई को होगी वोटिंग

बता दें कि नितिन नवीन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने बांकीपुर सीट को छोड़ दिया था। बीजेपी ने उन्हें राज्य सभा भेज दिया। इसके बाद सीट खाली हो गई। अब इस सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version