नई दिल्ली। साल 2020 की शुरुआत से ही कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है। हालांकि, वैक्सीन आने के बाद से माना जा रहा है कि इस वायरस पर काबू पा लिया जाएगा और धीरे-धीरे ही सही लेकिन दुनिया फिर से अपने पुराने दिनों में लौट सकेगी। लेकिन इन सबके बीच एक ऐसी भविष्यवाणी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। ये भविष्यवाणी किसी और ने नहीं बल्कि ब्रिटिश के एक लोकप्रिय भविष्यवक्ता क्रेग हेमिल्टन पार्कर ने Express.co.uk के हवाले से की है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में क्या कहा है।

हैमिल्टन ने अपनी भविष्यवाणी में दुनिया को एक नए वायरस की चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि साल 2021 में कोरोना वायरस महामारी पर नियंत्रण हो जाएगा। हैमिल्टन की भविष्यावाणी के मुताबिक, टीकाकरण की प्रक्रिया के कारण एक बार फिर से लोग अपनी पुरानी जिंदगी में वापस लौट पाएंगे। इस साल गर्मियां खत्म होने तक इस वायरस का हल निकाल लिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि तीन मजबूत प्रतिबंधों के साथ पूरा यूनाइटेड किंगडम वायरस की गिरफ्त में रहेगा और स्कॉटलैंड पर भारी सकंट रहेगा। हालांकि, यूनाइटेड किंगडम अगस्त के महीने तक इस वायरस से आजाद होगा।

हैमिल्टन ने ये भी कहा कि कोरोना के बाद चीन में एक नया वायरस पैदा होगा। हालांकि, उन्होंने ये जरूर कहा कि ये वायरस SARS-CoV-2 फैमिली से नहीं होगा और इसके तबाही मचाने से पहले ही इसे नियंत्रित कर लिया जाएगा। भले ही ये वायरस जल्द कब्जे में आ जाएगा, लेकिन विश्वभर में लोगों का गुस्सा इससे कम नहीं होगा। इस वायरस की उत्पत्ति के बारे में सच्चाई साल 2048 तक पता नहीं चलेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version