Side Effects Of Eating Late At Night: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और देर तक काम करने की वजह से कई लोग रात में काफी देर से खाना खाते हैं. कुछ लोगों के लिए यह रोजमर्रा की आदत बन चुकी है, लेकिन क्या यह आदत सेहत के लिए सही है? डाइट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसका जवाब हर व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं हो सकता. देर रात खाना खाने का असर आपकी सेहत, लाइफस्टाइल और पहले से मौजूद बीमारियों पर निर्भर करता है. 

देर रात खाना खाने का क्या होता है असर?

Univerity of Rochester Medical Center के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति को एसिड रिफ्लक्स  या डायबिटीज जैसी समस्या है, तो देर रात खाना खाने से परेशानी बढ़ सकती है. सोने से ठीक पहले खाना खाने पर पेट में बनने वाला एसिड ऊपर की ओर आ सकता है, जिससे सीने में जलन, खट्टी डकार और गले में जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.  इसलिए ऐसे लोगों को सोने से कम से कम दो से तीन घंटे पहले रात का खाना खा लेना चाहिए. 

डायबिटीड के मरीजों के लिए क्या दिक्कत?

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी देर रात खाना नुकसानदायक हो सकता है. तय समय से अलग भोजन करने पर ब्लड शुगर का स्तर ऊपर-नीचे हो सकता है. इससे नींद प्रभावित होती है और अगले दिन भूख भी असामान्य महसूस हो सकती है. ऐसे लोगों को डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के अनुसार ही रात के भोजन का समय तय करना चाहिए. अगर आप पूरी तरह स्वस्थ हैं और किसी गंभीर बीमारी से नहीं जूझ रहे हैं, तो कभी-कभार देर से खाना खाना बड़ी समस्या नहीं माना जाता. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिर्फ आदत या बोरियत की वजह से खाने से बचना चाहिए. पहले यह समझें कि आपको वास्तव में भूख लगी है या आप सिर्फ समय बिताने के लिए कुछ खा रहे हैं. 

रात में क्या खाने से बचना चाहिए?

रात में क्या खा रहे हैं, यह भी उतना ही जरूरी है जितना कि कब खा रहे हैं. अगर आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, तो सोने से पहले ज्यादा तला-भुना या मांस, चीज, अंडे और अधिक डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से बचें. इसकी बजाय मेवे, नट बटर या हल्के पौधों से बने स्नैक्स बेहतर विकल्प हो सकते हैं. वहीं डायबिटीज के मरीजों को ऐसा स्नैक चुनना चाहिए जिसमें प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट का संतुलन हो, ताकि ब्लड शुगर नियंत्रित रहे. दांतों की सेहत के लिए भी देर रात मीठी या ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खाना ठीक नहीं माना जाता. ऐसे खाद्य पदार्थ मुंह में लंबे समय तक शुगर छोड़ते हैं, जिससे कैविटी का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए रात में कुछ भी खाने के बाद ब्रश करना और दांतों की सफाई करना जरूरी है. 

रात में भूख लगने पर क्या करें?

अगर आपको रोज रात में भूख लगती है, तो इसकी वजह दिनभर पर्याप्त भोजन न करना, तनाव, बोरियत, इमोशनल कारण, ज्यादा एक्सरसाइज या फिर शरीर में प्रोटीन और फाइबर की कमी भी हो सकती है. ऐसे में सबसे पहले यह समझने की कोशिश करें कि भूख असली है या सिर्फ आदत. अगर सच में भूख लगी है तो हल्का और संतुलित स्नैक लें, लेकिन अगर यह सिर्फ आदत है तो उसे धीरे-धीरे बदलने की कोशिश करें.

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version