शोपियां -जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बीते शनिवार से आतंकवाद-विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन के पांचवें दिन बुधवार को आतंकवाद-विरोधी अभियान वाली जगह से एक अज्ञात शव बरामद किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि गोली चलने की कुछ आवाजें सुनी गईं और सुरक्षा बलों ने उनका जवाब दिया। बाद में तलाशी के दौरान, हथियार और गोला-बारूद के साथ एक शव बरामद किया गया। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएओएस) शुरू किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि शोपियां ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी ढेर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, शोपियां में चल रहे आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन के दौरान मारा गया आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर जाकिर गनई है। 

बीते मंगलवार को भी सुरक्षा बलों की ओर से शोपियां के बागों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि शनिवार शाम को शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद से ही शोपियां के चनापोरा इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना की 44 आरआर, 20 आरआर, 55 आरआर और 34 आरआर यूनिट्स, सीआरपीएफ की 14वीं और 178वीं बटालियन के साथ मिलकर यह ऑपरेशन चला रही है।

शुक्रवार को मीमंदर इलाके (जिसमें सात गांव आते हैं) के एक बाग में सर्विलांस कैमरों में दिखे दो आतंकवादियों का पता लगाने के लिए रातभर रोकने के बाद सोमवार सुबह तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया था। सेना की कई टुकड़ियों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की थी, और रविवार शाम तक चार गांवों को खाली करा लिया गया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version