रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बीजापुर में सॉफ्टबॉल, तीरंदाजी, कबड्डी, बैडमिंटन, बॉलीबाल सहित कई खेलों का आनंद लिया। उन्होंने यहां लोहा पहाड़ी के सौन्दर्यीकरण के बाद खेल और मनोरंजन संबंधी गतिविधियों का शुभारंभ करते हुए स्थानीय बच्चों के साथ खेलों का जमकर आनंद लिया। मुख्यमंत्री सॉफ्टबॉल का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के बीच पहुंचे और उन्होंने सॉफ्टबॉल खेल में हाथ आजमाया। यहां नवमीं कक्षा की छात्रा रेणुका चेलक ने मुख्यमंत्री के लिए बॉल थ्रो किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सॉफ्टबॉल स्टिक से जमकर हाथ चलाया। लगभग दस बार उन्होंने लगातार बॉल को हिट कर अपनी फिटनेस, ऊर्जा और लक्ष्य के प्रति अडिग रहने की अपनी भावना का यहां फिर से उदाहरण प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री के इस अद्भूत प्रदर्शन की सभी ने प्रशंसा की। यहां तीरंदाजी का अभ्यास कर रहे खिलाडिय़ों के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्वयं भी तीरंदाजी में हाथ आजमाया। यहां खिलाडिय़ों के निशाने को भी परखा और अच्छे निशाने को देखकर भूरि-भूरि प्रशंसा की। कक्षा 12वीं की छात्रा द्वारा सॉफ्टबॉल प्रशिक्षण के दौरान लगाए गए सटीक निशाने से प्रभावित मुख्यमंत्री ने प्रोत्साहन स्वरूप अपनी ओर से एक हजार रुपए का नगद इनाम भी दिया। यहां बॉलीबॉल का प्रशिक्षण ले रहे खिलाडिय़ों के बीच पहुंचकर खेल का आनंद लेते लेते जनप्रतिनिधि और अधिकारी खुद हाथ आजमाने से अपने आप को रोक नहीं सके। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टीम में प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम, कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र तथा दूसरी टीम में बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडिय़म, पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज, कलेक्टर रितेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप शामिल थे। जनप्रतिनिधियों ने यहां कबड्डी, क्रिकेट खेल आदि का भी आनंद लिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version