अगले बजट में धनकुबेरों और अमीरों को कुछ निराशा हाथ लग सकती है। केंद्र सरकार की ओर से आने वाली 1 फरवरी को बजट पेश किया जायेगा। इस बार के बजट पर कोरोना का प्रभाव रहने वाला है। कर, राजस्व में हुई गिरावट, निवेश में दिक्कत और कोरोना टीकाकरण का बोझ जैसी परिस्थितियों के कारण राजस्व बढ़ाने के लिए अमीर लोगों पर कोविड-19 अधिभार लगाने की तैयारी केंद्र सरकार ने की है। केंद्र सरकार की ओर से जल्दी ही सार्वजनिक स्तर पर कोरोना टीकाकरण की मुहिम शुरू करने वाली है। पिछले साल भर में कोरोना वायरस की वजह से इकोनॉमी को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। ऐसे में टीकाकरण के लिए लगने वाले खर्च की भरपाई करने के लिए सरकार की ओर से विविध विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। महाराष्ट्र टाइम्स ने इकोनॉमिक टाइम्स के हवाले से खबर छापी है कि अत्यधिक अमीरों की आय पर कोविड-19 अधिभार या सरचार्ज लगाने के बारे में वरिष्ठ स्तर पर चर्चा जारी है जिसकी अंतिम घोषणा बजट में होगी। कोरोना के नियंण के लिए सरकारी तिजोरी पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। इसकी वजह से केंद्र सरकार की आर्थिक स्थिति नाजुक हो गई है। इसलिए राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से अन्य अन्य विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version