फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मोरक्को को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हराया. इस हार के साथ ही मोरक्को का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है. फ्रांस के लिए इस मुकाबले में किलियन एम्बाप्पे और उस्मान डेम्बेल ने गोल किया. फ्रांस लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची है. इससे पहले उसने 2018 और 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था. 

फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में फ्रांस लगातार तीन बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली तीसरी टीम बनी है. फ्रांस ने पहले जर्मनी और ब्राजील ने ऐसा किया था. जर्मनी ने पहले 1982 से 1990 तक हुए लगातार तीन वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बनाई. इसके बाद 2002-2014 तक लगातार चार संस्करणों में उसने ऐसा किया. वहीं ब्राजील ने 1994-2002  तक लगातार तीन वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. 

इसके अलावा फ्रांस कुल मिलाकर आठवीं बार सेमीफाइनल में पहुंचा है. उन्होंने सर्वाधिक मौकों पर सेमीफाइनल में जगह बनाने के मामले  में ब्राजील की बराबरी कर ली है और दोनों ही टीमें संकुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जबकि पहले स्थान पर जर्मनी है, जो 12 बार अंतिम चार का टिकट हासिल करने में सफल हुई है. 

बात अगर मुकाबले की करें तो मैच की शुरुआत से ही फ्रांस ने आक्रामक खेल दिखाया और मोरक्को के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाने का प्रयास किया. मैच के पांचवें मिनट में मोरक्को के गोलकीपर यासीन बुनू ने दायोट उपामेकानो के हेडर को गोल पोस्ट में जाने से रोका.

नोसैर मजराउई ने एम्बाप्पे के खिलाफ बॉक्स के अंदर फाउल किया, जिसके बाद फ्रांस को पेनल्टी मिल गई. हालांकि, एम्बाप्पे पेनल्टी को गोल में तब्दील नहीं कर सके और बुनू ने शानदार बचाव किया. पहले हाफ में फ्रांस ने कई और प्रयास किए, लेकिन वह मोरक्को के डिफेंस को भेद नहीं पाया. इस तरह से शुरुआती 45 मिनट गोलरहित रहे.

हालांकि, दूसरे हाफ में फ्रांस ने अपने अटैक को और तेज किया. टीम को पहली सफलता मैच के 60वें मिनट में मिला. कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने बेहतरीन कर्लिंग शॉट लगाते हुए फ्रांस को मुकाबले में 1-0 की बढ़त दिलाई. यह इस वर्ल्ड कप में उनका आठवां गोल रहा. इसके ठीक छह मिनट बाद ही उस्मान डेम्बेल ने फ्रांस की बढ़त को जल्द ही 2-0 कर दिया. एम्बाप्पे के शानदार पास का फायदा उठाते हुए डेम्बेल ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया और फ्रांस की जीत पक्की कर दी.

इसके बाद भी फ्रांस ने बचे हुए समय में खेल पर पूरी तरह से नियंत्रण बनाए रखा और मोरक्को को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया. फ्रांस ने लगातार तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है. इससे पहले, टीम साल 2018 में चैंपियन बनी थी, जबकि 2022 में फ्रांस ने फाइनल तक का सफर तय किया था. फ्रांस अब 15 जुलाई को पहला सेमीफाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेगी.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version