Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर पशु को बचाने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ऑफिस जा रहा था अभिषेक

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के दौलतपुर के समीप फोरलेन पर हुआ। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार निवासी रजियाणा बांध के रूप में हुई है। वह कांगड़ा स्थित आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह अभिषेक बाइक पर सवार होकर ऑफिस जा रहा था, तभी दौलतपुर के समीप फोरलेन पर पशु को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version