फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव बादलगढ़ से हैवानियत की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 12 वर्षीय बच्चे को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया गया है। 

 मिली जानकारी के अनुसार,  मृतक बच्चे की पहचान कुलविंदर सिंह का 12 वर्षीय बेटा अरमान के रुप में हुई है, जो गांव के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र और कबड्डी का उभरता खिलाड़ी था। अरमान अपने पड़ोस में रहने वाले हमउम्र किशोर के साथ गांव के चौक पर फास्ट फूड खाने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद दूसरा किशोर अपने पिता के क्लिनिक से कैंची लेकर आया और अरमान की छाती पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल अरमान को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इधर घटना की सूचना मिलते ही रतिया सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों किशोर पड़ोसी थे। आरोपी के पिता गांव के चौक पर आरएमपी के रूप में क्लिनिक चलाते हैं। अरमान अपने परिवार में सबसे छोटा बेटा था। परिवार में पिता कुलविंदर सिंह, माता नसीब कौर और बड़ा भाई अर्शप्रीत सिंह हैं। बेटे की असमय मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी किशोर भी उसी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है, जहां अरमान पढ़ता था। रतिया सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि मामले में किशोर (जुवेनाइल) के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही रतिया सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस वारदात की जांच कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version