रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक 13 जनवरी को महासमुंद और 14 जनवरी को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ नायक 13 जनवरी 2021 को रायपुर से प्रस्थान कर सुबह 10.30 बजे महासमुन्द के विश्राम गृह पहुंचेगी। इसके उपरांत डॉ नायक कलेक्टर सभाकक्ष में पहुंचकर महासमुन्द जिले से प्राप्त आवेदनों एवं प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। सुनवाई पश्चात् वे शाम 6:30 बजे विश्राम गृह पहुंचकर नागरिकों से मुलाकात करेंगीे तथा शाम 7 बजे राजधानी रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। इसी तरह 14 जनवरी 2021 को सुबह 9 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10.30 बजे विश्राम गृह गरियाबंद पहुंचेंगे। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। सुनवाई पश्चात शाम 06 बजे विश्राम गृह में आमजनों से मुलाकात करेंगी। वे शाम 07 बजे कार द्वारा गरियाबंद से रायपुर प्रस्थित होंगे
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक 13 को महासमुंद और 14 जनवरी को गरियाबंद में
Previous Articleकोरोना टीकाकरण पर बोले मोदी, कहा-16 से महाभियान, अफवाहों पर लगाम लगाना राज्यों की जिम्मेदारी
Next Article हर दिन 7 घंटे तक किया जाएगा कोरोना टीकाकरण

