इंद्र कुमार निर्देशित और अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी सहित कई कलाकारों की दमदार एक्टिंग से सजी ‘धमाल 4’ इस फ्राइडे को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस कॉमेडी एंटरटेनर का रिलीज से पहले ही अच्छा बज बन गया था जिसके चलते इसने पहले दिन सिनेमाघरों में खूब दर्शक खींचे इसी के साथ इसकी शानदार ओपनिंग हुई है. यहां इसके दूसरे दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में डान सकते हैं. 

‘धमाल 4’ ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन

  • सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक धमाल 4 ने रिलीज के पहले दिन 10 हजार 669 शोज से  13.75 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • फिल्म की भारत में ग्रॉस कमाई 16.50 करोड़ रुपये रही. 
  • पहले दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 24.0% दर्ज की गई. 

‘धमाल 4’ का दूसरे दिन का कलेक्शन (Dhamaal 4 BO Day 2 Collection Live Updates)

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धमाल 4’ ने रिलीज के दूसरे दिन दोपहर 1 बजे तक 2.31 करोड़ कमा लिए हैं.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 16 % दर्ज की जा रही है.
धमाल 4बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 22.31 करोड़ (दोपहर 1 बजे तक का कलेक्शन)16%
कुल कलेक्शन16.06 करोड़ 

‘धमाल 4’ ने वर्ल्डवाइड कितना कमाया
‘धमाल 4’ बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर फ्रेंचाइजी धमाल की चौथी इंस्टॉलमेंट हैं. रिलीज के पहले दिन इसका देश में ही नहीं विदेशों में भी काफी बज देखा गया. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओवरसीज मार्केट में  पहले दिन 5.00 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इसकी कुल वर्ल्डवाइड कमाई 21.50 करोड़ हो गई है

‘धमाल 4’ के बारे में
‘धमाल 4’ का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन के अलावा  अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी,  संजीदा शेख, रवि किशन और ईशा गुप्ता सहित कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. 

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version