छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 23 जून को जिस दुल्हन मुस्कान ने दूल्हे संत कुमार के कथित तौर पर नशे में होने के कारण शादी से इनकार कर दिया था, अब उसी ने 16 दिन बाद इसी युवक से विवाह कर लिया है। दोनों का विवाह मनका दाई मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया।

संत कुमार का दावा है कि शादी वाले दिन दोस्तों ने उसकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया था। वहीं युवती ने कहा कि सारी गलतफहमी दूर हो गई है। उसने बताया कि घटना के बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही, जिससे गलतफहमियां दूर हुईं और उन्होंने रिश्ते को नया मौका देने का निर्णय लिया।

गुरुवार को मुस्कान परिवार परामर्श केंद्र से निकलकर सीधे मंदिर पहुंची, जहां लड़के के स्वजन की मौजूदगी में विवाह हुआ। हालांकि, हैरानी की बात ये है कि युवती के स्वजन को शादी की जानकारी बाद में हुई।

बता दें कि चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदा में 23 जून को मंडप में दूल्हे को नशे में बताकर शादी से इनकार करने के मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था। युवती के फैसले को महिलाओं के आत्मसम्मान और साहस से जोड़कर देखा गया। एसपी विजय पांडेय ने मुस्कान की सराहना करते हुए उसे परिवार परामर्श केंद्र का सदस्य बनाया था।

पुलिस कर रही थी युवती की तलाश इधर, परिवार परामर्श केंद्र में ड्यूटी के बाद मुस्कान के घर नहीं पहुंचने पर उसके स्वजन ने पुलिस को सूचना दी।

सीएसपी योगिता बाली खापर्डे ने बताया कि मुस्कान दोपहर बाद केंद्र से निकली थी, लेकिन शाम तक उसका मोबाइल बंद आने पर पुलिस और साइबर टीम ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान जानकारी मिली कि वह खोखरा के मनका दाई मंदिर में संत कुमार से विवाह कर चुकी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version