रायुपर। 132 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को समेटे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने संगठन की मजबूती के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर की अनुशंसा पर आदित्य कुमार चंद्राकर को युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।
शानदार रहा है सामाजिक और सांगठनिक अनुभव
आदित्य कुमार चंद्राकर का सामाजिक और सांगठनिक कार्यों में एक लंबा, प्रखर और प्रतिष्ठित अनुभव रहा है। वे इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन में साल 2009 से 2011 तक राज्य युवा अध्यक्ष, 2013 से 2015 तक कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष और 2017 से 2021 तक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता साबित कर चुके हैं। वर्तमान में भी वे साल 2024 से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में ज़ोनल अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उनके इसी समर्पण और बेहतरीन नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासभा को विश्वास हैं की वे संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए अपनी भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।
पदाधिकारियों ने दी बधाई
अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ जयप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव अंबिका चंद्रवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री) पूनम चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कश्यप,प्रदेश सचिव स्वाति कौशिक , प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम वर्मा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष रेवती चंद्रा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश सचिव वतन चंद्राकर,बलौदाबजार जिलाध्यक्ष डोमन वर्मा, मुंगेली जिला अध्यक्ष विद्यानंद चंद्राकर,बिलासपुर जिला अध्यक्ष राजीव रतन सिंह महासमुंद जिला अध्यक्ष द्रोण चंद्राकर, कवर्धा जिला अध्यक्ष मुरली चंद्राकर, कवर्धा युवा संगठन के जिला अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा, कवर्धा जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सदभावना वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिला अध्यक्ष प्रांशु चंद्राकर, बेमेतरा जिला युवा अध्यक्ष प्रज्जवल वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि ने आदित्य कुमार चंद्राकर को बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

