अखनूर : जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच Salal Dam के गेट खोल दिए गए हैं। डैम से पानी छोड़े जाने के कारण चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है, जिससे नदी किनारे के इलाकों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। प्रशासन ने चिनाब नदी के किनारे बसे सभी गांवों के लोगों से अपील की है कि वे नदी के पास जाने से बचें और अपने मवेशियों को भी नदी किनारे चराने के लिए न ले जाएं। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे जान-माल का खतरा उत्पन्न हो सकता है।
स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी कर दिया है और संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

