कोलकाता: मेडिकल वीजा पर भारत आने के बाद कोलकाता से बांग्लादेश तक चोरी के मोबाइल और लैपटॉप की तस्करी करने वाले एक क्रॉस-बॉर्डर सिंडिकेट को चलाने के आरोप में बांग्लादेश के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान ढाका के मामूदपुर के रहने वाले सैयद मोहम्मद सलाउद्दीन उर्फ डॉलर के तौर पर हुई है। बांग्लादेश में वह खुद को इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेसमैन बताता था। उसके पासपोर्ट और मेडिकल वीजा असली थे और उसके ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स में कोई गड़बड़ी नहीं मिली।

फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन से भारत में एंट्री की

हालांकि, जांच करने वालों का आरोप है कि दिल या किडनी की कोई बीमारी न होने के बावजूद भी उसने बांग्लादेशी डॉक्टर के फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन का इस्तेमाल करके कई बार भारत में एंट्री की। भारत में हर बार आने पर उसने एक ब्रोकर के जरिए कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके हरिदेवपुर में किराए पर घर लिया और आरोप है कि शहर भर में मोबाइल फोन चोरों और चोरी का सामान संभालने वालों से संपर्क बनाए। पुलिस के मुताबिक, डॉलर मुख्य रूप से चोरी के आईफोन और दूसरे महंगे स्मार्टफोन बहुत कम कीमत पर खरीदकर स्टॉक जमा करता था। उसने चोरी के लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीदे।

पुलिस ने लगाए ये आरोप

पुलिस का आरोप है कि इन डिवाइस को बाद में बांग्लादेश तस्करी करके भेजा जाता था, जहां ढाका में चल रहे चोरी के इलेक्ट्रॉनिक्स नेटवर्क के जरिए उन्हें बहुत ज्यादा कीमत पर बेचा जाता था। वहीं, हाल ही में हुई एक स्नैचिंग की घटना के सिलसिले में एक मोबाइल फोन चोर की गिरफ्तारी के बाद जांच में तेजी आई। इसको लेकर कोलकाता पुलिस के एक सीनियर अफसर ने बताया कि जांच तब शुरू हुई, जब एक आदमी ने कोलकाता के सेंट्रल एवेन्यू पर सड़क पर चल रहे एक युवक की जेब से आईफोन समेत दो मोबाइल फोन कथित तौर पर चुरा लिए।

ऐसे हुआ खुलासा

पीड़ित की ओर से बोबाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद, डिटेक्टिव्स ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में आरोपी की पहचान मोहम्मद अरबाज उर्फ विक्की के तौर पर हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान विक्की ने पुलिस को बताया कि उसने चोरी के फोन डॉलर नाम के एक खरीदार को बेचे थे। इस सुराग पर कार्रवाई करते हुए, डिटेक्टिव्स ने चोरी के इलेक्ट्रॉनिक्स लेने वाले संदिग्ध का पता लगाना शुरू किया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर, डिटेक्टिव्स ने कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में जाल बिछाया। डॉलर को तब गिरफ्तार किया गया, जब वह कथित तौर पर चोरी के मोबाइल फोन की एक नई खेप लेने पहुंचा था। बाद में हरिदेवपुर में उसके किराए के घर की तलाशी लेने पर कई मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने कहा कि वे सीमा पार तस्करी नेटवर्क के दूसरे सदस्यों की पहचान करने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। इसी के साथ पुलिस की ओर से मामले से जुड़ी आगे की जांच जारी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version