इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) 15 जुलाई 2026 को कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जून 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. रिजल्ट को दोपहर 2:00 बजे जारी किया जाएगा. ये एग्जाम 1 जून से 4 जून 2026 के बीच हुआ था. जिन भी उम्मीदवारों ने सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) एग्जाम दिया है, वो 15 जुलाई को दोपहर 2 बजे ICSI की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. जो इस एंट्रेंस टेस्ट पास कर लेंगे, वे CS एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की एडमिशन प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं
CSEET जून 2026 का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
- होमपेज पर ‘CSEET Result June 2026’ लिंक जब एक्टिव होगा, तो इसपर क्लिक कर दें.
- एक नया पेज खुलेगा. जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालने को कहा जाएगा.
- ये जानकारी आप सही से भर दें.
- CSEET स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड करके सेव कर लें.
एक बार जब आप CSEET पास कर लेते हैं, तो आप CS एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए एक साल तक रजिस्टर करवा सकते हैं. यानी ये एक 1 साल तक मान्य होता है.
पास होने के लिए चाहिए होंगे कितने मार्क्स
इस एग्जाम में चार पेपर होते हैं, जो कि बिजनेस कम्युनिकेशन, फंडामेंटल्स ऑफ अकाउंटिंग, सब्जेक्टिवपेपर और इकोनॉमिक्स और बिजनेस एनवायरनमेंट होते हैं. हर एक पेपर 100 अंक का होता है. CSEET परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को हर पेपर में कम से कम 40% मार्क्स और कुल मिलाकर कम से कम 50% मार्क्स हासिल करने होते हैं. जो उम्मीदवार इन दोनों शर्तों को पूरा करते हैं, उन्हें ही एंट्रेंस एजाम में क्वालिफाइड माना जाता है.
वहीं जो उम्मीदवार CSEET जून 2026 परीक्षा पास कर लेंगे, उन्हें CS एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. यह कंपनी सेक्रेटरी कोर्स का अगला चरण होगा.

