तेहरान: ईरान के एक अखबार ने दुनिया के 13 ताकतवर नेताओं की एक लिस्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का इंतकाम लिया जाएगा। ये अखबार अपने भड़काऊ लहजे के लिए जाना जाता है। अखबार ने इस लिस्ट को तब जारी किया है जब एक दिन पहले अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की अचानक मौत हो गई है। कई अमेरिकियों ने इस मौत के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। हालांकि अमेरिका की एजेंसियों ने किसी तरह की जांच की मांग नहीं की है।
ईरानी अखबार ने जो लिस्ट जारी की है इसमें डोनाल्ड ट्रंप के साथ साथ अमेरिका, इजरायल और यूरोपीय देशों के नेता शामिल हैं। इससे पहले अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद मौजूदा ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने भी एक लिखित बयान जारी किया था जिसमें उन्होंने अपने पिता के हत्यारों से बदला लेने की कसम खाई थी। उन्होंने अपने संदेश में कहा ‘बदला लेना हमारे देश की इच्छा है और इसे हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए।’

ईरान ने 13 ताकतवर नेताओं की ‘किल लिस्ट’ जारी की!
ईरान की राजधानी में अधिकारियों की तरफ से प्रकाशित ‘हमशहरी’ अखबार ने शनिवार देर रात ऑनलाइन एक इन्फोग्राफिक जारी किया जिसमें मोजतबा के बयान के साथ 13 विदेशी नेताओं की तस्वीरें थीं। हालांकि सुप्रीम लीडर ने अपने संदेश में कहा कि ईरान ने उन लोगों की एक लिस्ट तैयार की है जिन्हें निशाना बनाया जाएगा लेकिन उन्होंने नाम नहीं बताए। साथ ही इस बात का कोई संकेत नहीं था कि अखबार की लिस्ट को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दी गई थी।
हालांकि ईरान की तरफ से आधिकारिक तौर पर किसी का नाम नहीं लिया गया है लेकिन ईरानी अखबार की रिपोर्ट से ऐसा लगता है कि वो लिंडसे ग्राहम की मौत को संदिग्ध बना रहा है। आपको बता दें कि सीनेटर लिंडसे ग्राहम ईरान युद्ध के प्रबल समर्थकों में एक थे और वो इजरायल के काफी करीबी रहे हैं। वो डोनाल्ड ट्रंप के भी काफी करीबी थे। लेकिन उनकी अचानक मौत हो गई है।
ईरान की ‘किल लिस्ट’ में कौन कौन नेता शामिल?
ईरानी अखबार ने जो लिस्ट जारी की है उसमें इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर कीर स्टार्मर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ भी शामिल हैं।

इस लिस्ट में अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर जनरल माइकल एरिक कुरिला, यूएस सेंट्रल कमांड के डिप्टी कमांडर ब्रैड कूपर शामिल हैं। इसके अलावा इजरायली नेताओं में रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज, विदेश मंत्री गिदोन सार, इजरायली डिफेंस फोर्स के प्रमुख इमाल ज़मीर, इजरायल में अमेरिका के राजदूत माइक हकाबी शामिल है।