शिक्षक कला समूह द्वारा किया गया सेवानिवृत्त शिक्षक का सम्मान


शिक्षा के साथ स्थानीय कला और संस्कृति को जोड़ने वाले शिक्षक कला समूह दुर्ग बालोद द्वारा शिक्षक सत्कार कार्यक्रम में सेवानिवृत्त व्याख्याता देवेंद्र कुमार बंछोर का सम्मान अत्यंत सौहार्द्रपूर्ण और उत्साहजनक वातावरण में हर्ष पुष्प गार्डन भोथली नगर पालिका परिषद अमलेश्वर विकासखंड पाटन जिला दुर्ग में संपन्न हुआ।

समूह के चौथे पड़ाव के प्रारंभ में संरक्षक सदस्य बी.व्ही.आर. मूर्ति, परसराम साहू, कृष्ण कुमार धुरंधर, राम कुमार वर्मा, किरण बाला वर्मा सहित उपस्थित शिक्षक शिक्षाओं द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण,धूप-दीप प्रज्वलन, अबीर-गुलाल पुष्पांजलि अर्पण पश्चात मिताली चौधरी, वरुण निषाद, मोहित शर्मा, सुनील बंछोर, पुष्पा चौधरी, लखेश्वर के संयोजन में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। स्वागत कथन व समूह के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए अध्यक्ष ललित कुमार बिजौरा ने कला समुह के सांगठनिक ढांचा और उद्देश्यों का उल्लेख कर शिक्षक सत्कार कार्यक्रम को सदस्यों के सम्मान व सक्रियता के लिए स्वैच्छिक पहल कहा , ललित कुमार बिजौरा ने विदामान अतिथि श्री देवेंद्र कुमार बंछोर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके शिक्षा के साथ साथ कला के क्षेत्र में प्रभावी भूमिका को स्मरण किया तथा समस्त अतिथियों एवं उपस्थित कला शिक्षक समूह के साथियों का स्वागत अभिनंदन किया ।

इस मौके पर सेवानिवृत्त व्याख्याता देवेंद्र कुमार बंछोर मुख्य अतिथि का समूह द्वारा शाल, अंगवस्त्रम्, श्रीफल, सम्मान पत्र आदि भेंट कर उनको सामुहिक रुप इसे उत्साहपूर्ण सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में शिक्षकीय जीवन के पहले स्कूल और प्रधान पाठक‌स्व.सुखऊ राम मौर्य,शा.प्रा.शाला गंधरी विकासखंड डौंडीलोहारा की कर्तव्य निष्ठा को उदाहरण के रुप में रखते हुए कहा कि हमें अपने वरिष्ठों से जिंदगी भर सीखते रहने से जीवन में अनुशासन आता है। अन्यों से सीखने की प्रक्रिया को आवश्यक बताते हुए इसे प्रेरणादाई बताया। साथ ही अपने कार्य के अंतिम समय तक सहयोग करने वाले सहकर्मियों, वरिष्ठ जनों, परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। अतिथि उद्बोधन बोधन क्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य किरण बाला वर्मा, परस राम साहू, कृष्ण कुमार धुरंधर, डाइट दुर्ग के पूर्व कला शिक्षा प्रभारी बी. व्ही. आर. मूर्ति, राम कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. दुलारी चंद्राकर, हेमंत देवांगन, सचिव खिलेश वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. संगीता चंद्राकर ने देवेंद्र बंछोर की कला शिक्षा के प्रति समर्पण, स्कूलों में अनुशासित रहने और ओरिगामी जैसी जापानी कला को प्रदेश में प्रचारित करने को उल्लेखनीय बताया।

कला शिक्षा के संरक्षक राम कुमार वर्मा द्वारा पद्मविभूषित डॉ.तीजन बाई की श्रद्धांजलि पर केंद्रित संकलन शब्द सुमन का विमोचन मुख्य अतिथि देवेंद्र बंछोर द्वारा किया गया। समारोह का संयोजन लखेश्वर साहू, संचालन मोहित शर्मा व आभार प्रदर्शन खिलेश वर्मा ने किया। समारोह के आयोजन में डॉ. सारिका शर्मा, प्रतिभा त्रिपाठी, लालिमा चंद्राकर, हेमंत कुमार मढ़रिया, खिलेश वर्मा, नीता त्रिपाठी, नरोत्तम साहू, कुलेश्वर दिल्लीवार, संतोषी निषाद, मुनमुन सिन्हा, चित्रमाला राठी, हेमंत कुमार देवांगन, पंकज कुमार चंद्राकर, मंजू सिंह, द्रोण कुमार सार्वा, गिरधर देवांगन, अभिषेक वर्मा, जागेश्वरी आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version