अमेरिका में पिछले बुधवार को वाशिंगटन डीसी स्थित कैपिटल बिल्डिंग में हुए हिंसाचार के कारण पहले से ही यहां का वातावरण तनावग्रस्त है ऐसे में एक और महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। जो बाइडन की ताजपोशी के पहले ट्रंप समर्थकों की ओर से वाशिंगटन डीसी के साथ अन्य 50 राज्यों में सशस्त्र आंदोलन किये जाने की संभावना है। ऐसी चेतावनी एफबीआई ने व्यक्त की है। रायटर्स के हवाले से लोकसत्ता ने ये खबर छापी है। कैपिटल बिल्डिंग के बाहर हुए हिंसाचार के बाद सतर्क हुए एफबीआई ने विदा होते राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के समर्थकों की ओर से फिर से हिंसक आंदोलन होने की संभावना के चलते सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली है। वाशिंगटन में सुरक्षा के लिए करीब 15 हजार टुकडिय़ों को तैनात किया जायेगा। इसके अलावा वाशिंगटन स्मारक का दौरा करने के लिए आने वाले पर्यकटों पर 24 जनवरी तक रोक लगा दी है। जो बाइडन की शपथविधि पर अमेरिका युनाइटेड नाम से मुख्य संकल्पना होगी ऐसी जानकारी उनकी टीम की ओर से दी गई है। एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर सूचना दी है कि एफबीआई ने 16 जनवरी से 20 जनवरी तक हिंसक आंदोलन होने की संभावना व्यक्त की है इसलिए शपथविधि होने के बाद अगले 3 दिनों तक ये चेतावनी जारी रहेगी। नेशनल गार्ड ब्यूरों के प्रमुख जनरल डैनियल ने जानकारी दी है कि शनिवार तक वाशिंगटन में करीब 10 हजार टुकडियां मौजूद रहेंगी। सुरक्षा, लॉजिस्टिक इन चीजों पर मदद करने पर उनका जोर रहेगा। यदि स्थानीय प्रशासन ने मांग की तो टुकडियों की संख्या 15 हजार तक जा सकती है। इस बीच डोनल्ड ट्रंप पर कैपिटल हिल में हुए हिंसाचार को भड़काने के आरोप में महाभियोग चलाये जाने के लिए कानूनी सहमति बनाये जाने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं। ऐसा अमेरिका के प्रतिनिधि गृह के अध्यक्ष नैंसी पलोसी ने स्पष्ट किया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version