देश के सबसे पॉपुलर यूट्यूब व्लॉगर्स में शामिल सौरभ जोशी इन दिनों किसी ट्रैवल व्लॉग या नई लग्जरी कार की वजह से नहीं, बल्कि E20 पेट्रोल को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण सुर्खियों में हैं। पहले उन्होंने दावा किया था कि उनकी करोड़ों दर्शकों तक पहुंच रखने वाली वीडियो में दिखाई गई मर्सिडीज का माइलेज E20 पेट्रोल की वजह से तेजी से गिर गया है। लेकिन अब उन्होंने अपना बयान वापस लेते हुए साफ किया है कि समस्या पेट्रोल में नहीं, बल्कि कार के इंजन में थी।

सौरभ जोशी ने व्लॉग में दी थी जानकारी

कुछ दिन पहले सौरभ जोशी ने अपने व्लॉग में बताया था कि उनकी मर्सिडीज का माइलेज अचानक 17 किलोमीटर प्रति लीटर से घटकर पहले 9 और फिर लगभग 5 किलोमीटर प्रति लीटर तक पहुंच गया। उन्होंने आशंका जताई थी कि ये गिरावट E20 इथेनॉल और पेट्रोल के कारण हो रही है। वीडियो में उन्होंने ये भी कहा था कि अब उन्हें पेट्रोल भरवाने तक में डर लगने लगा है और कहीं कार में बड़ी तकनीकी खराबी न आ जाए। सौरभ का यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लाखों लोगों ने उनके दावे पर चर्चा शुरू कर दी। चूंकि भारत में E20 पेट्रोल को लेकर पहले से बहस चल रही है, इसलिए ये मामला और भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गया।

विवाद बढ़ने के बाद सौरभ जोशी ने मांगी माफी

हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद सौरभ जोशी ने अपनी कार को मर्सिडीज-बेन्स के सर्विस सेंटर पर जांच के लिए भेजा। वहां तकनीकी जांच में पता चला कि माइलेज कम होने की वजह पेट्रोल नहीं बल्कि इंजन से जुड़ी एक मैकेनिकल समस्या थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि E20 पेट्रोल को लेकर हुई गलतफहमी के लिए वह माफी मांगते हैं। उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद किसी भी तरह की गलत जानकारी फैलाना या लोगों को भ्रमित करना नहीं था।

वीडियो से हटाया हिस्सा

सौरभ ने ये भी बताया कि जिस वीडियो में उन्होंने E20 पेट्रोल पर सवाल उठाए थे, उसके उस हिस्से को उन्होंने एडिट कर दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर पहले वाला वीडियो क्लिप अब भी वायरल हो रहा है और लोग उसे लगातार शेयर कर रहे हैं।

कंपनी ने भी जारी किया आधिकारिक बयान

इस पूरे मामले के बाद मर्सिडीज बेन्स इंडिया ने भी एक आधिकारिक बयान जारी किया। कंपनी ने साफ किया कि उसके सभी BS-VI पेट्रोल वाहन E20 ईंधन के साथ पूरी तरह अनुकूल हैं और संबंधित सरकारी एजेंसियों से प्रमाणित भी हैं। कंपनी ने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा, वाहन की विश्वसनीयता और बेहतर प्रदर्शन उनके लिए सबसे ऊपर आता है और वो इस बात का पूरा ध्यान भी रखते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version