नई दिल्ली, दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में न केवल खुद के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा, बल्कि टी-20 में लगातार हार से आहत भारतीय टीम के मनोबल को बढ़ाने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। कोहली, रोहित और बुमराह उस प्रारूप में खेलने के लिए वापसी कर रहे हैं, जिसमें द्विपक्षीय मैचों का महत्त्व और चमक टी-20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के चलते खोती जा रही है, लेकिन 39 वर्षीय रोहित और जल्द 38 वर्ष के होने वाले कोहली में अब भी जोश और जुनून बरकरार है।

वह अब भी वनडे की सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों में शामिल हैं और उनका लक्ष्य अगले साल होने वाले वनडे वल्र्ड कप तक टीम में बने रहना है। उपमहाद्वीप की पिचों की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण पिचों पर जोफ्रा आर्चर और जोश टंग जैसे सटीक गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाजों का सामना करना एक अलग ही चुनौती है।

भारत— शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप, बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड – हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जोस बटलर, टॉम बैंटन, जो रूट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जेम्स कोल्स, सैम कुरन, गस एटकिंसन, आर्चर, जोस टंग, साकिब महमूद, आदिल राशिद।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version