इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर देश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत को चुनौती देने वाली मेघालय सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई एक बार फिर टल गई है। अब मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को प्रस्तावित है। लगातार बढ़ती तारीखों से राजा रघुवंशी का परिवार निराश है। राजा की मां और बड़े भाई का कहना है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने का पूरा भरोसा है और सोनम को सजा जरूर मिलेगी।

दरअसल, राजा रघुवंशी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई एक बार फिर आगे बढ़ गई। परिवार के मुताबिक, उन्हें ऑनलाइन जानकारी मिली है कि अब मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी। फिलहाल सोनम रघुवंशी जमानत पर बाहर है, जबकि मेघालय सरकार उसकी जमानत रद्द कराने की मांग कर रही है। लगातार बढ़ती तारीखों के बीच राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट जल्द फैसला करेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सोनम जैसी घटनाओं से समाज में गलत संदेश जा रहा है।

वहीं, राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि अब वह अदालत के फैसले का इंतजार करेंगी। उनका कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके बेटे को न्याय मिलेगा और दोषियों को सजा जरूर होगी। परिवार का कहना है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट की न्याय प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।

विपिन रघुवंशी राजा के बड़े भाई का कहना है कि “ऑनलाइन जानकारी मिली है कि अब सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 17 जुलाई को है। हमें उम्मीद है कि जल्द फैसला आएगा। सोनम जैसी घटनाओं से समाज में गलत संदेश जा रहा है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

उमा रघुवंशी राजा की मां ने कहा- “अब जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता, मैं ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगी। तारीख पर तारीख मिल रही है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट मेरे बेटे को न्याय देगा। जिसने मेरे बेटे की हत्या की है, उसे सजा जरूर मिलेगी।”

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version