कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली सरकार ने पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़े फेरबदल के तहत सीआईडी के एडीजीपी सुप्रतिम सरकार समेत 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसके साथ कुछ पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (WBPS) अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। सरकर ने जो आदेश जारी किया है। उसमें कुल 33 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। राज्य में गृह विभाग मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी खुद संभाल रहे हैं।
त्रिपुरारी अथर्व का तबादला
सरकारी के आदेश के अनुसार पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों में बड़े फेरबदल के तहत सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक सुप्रतिम सरकार समेत 28 आईपीएस अधिकारियों और पांच WBPS अधिकारियों का तबादला कर दिया। सरकार को एडीजी टेलीकम्युनिकेशंस के पद पर तैनात किया गया था। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आईपीएस अधिकारी एन.आर. बाबू सीआईडी के डीजी और आईजीपी होंगे। वे अभी तक सुधार सेवाओं के महानिदेशक के पद पर थे। आईपीएस अमित कुमार राठौड़ बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट संभालेंगे। वह नए कमिश्नर के तौर पर त्रिपुरारी अथर्व की जगह लेंगे।
किसे कहां मिली तैनाती
- नटराजन रमेश बाबू को पश्चिम बंगाल में सीआईडी का डीजी और आईजीपी नियुक्त किया गया। उनके पास डीजी सुधार सेवा का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
- सुप्रतिम सरकार का तबादला एडीजी, सीआईडी/आईबी से एडीजी टेलीकम्युनिकेशंस के पद पर किया गया।
- के. जयरामन को एडीजी उत्तर बंगाल क्षेत्र से डायरेक्टर, आर्थिक अपराध निदेशालय के पद पर भेजा गया।
- त्रिपुरारी अथर्व पुलिस कमिश्नर, बिधाननगर को एडीजी ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा के पद पर तैनात किया गया।
- आनंद कुमार अब एडीजी और आईजीपी पश्चिमी जोन होंगे।
- विशाल गर्ग को एडीजी और आईजीपी, इंटेलिजेंस ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई।
- प्रवीण कुमार त्रिपाठी का तबादला आईजीपी, एसटीएफ से आईजी, होम गार्ड के पद पर किया गया।
- सुकेश कुमार जैन अब आईजीपी, उत्तर बंगाल क्षेत्र होंगे।
- सुधीर कुमार नीलकंठम को आईज एसटीएफ नियुक्त किया गया।
कमिश्नरेट और रेंज में तैनाती
- राठौड़ अमितकुमार भरत को पुलिस कमिश्नर, बिधाननगर (DIG रैंक) नियुक्त किया गया।
- डेविड इवान लेपचा को डीआईजी, रायगंज रेंज के पद पर तैनात किया गया।
- वीएसआर अनंतनाग संयुक्त CP (प्रशासन) कोलकाता के पद पर बने रहेंगे उनके पास संयुक्त सीपी एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
- दिनेश कुमार को डीआईजी, बारासात रेंज के पद पर तैनात किया गया और साथ ही उन्हें डीआईजी, एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।
कोलकाता पुलिस
- प्रदीप कुमार यादव अब डीसी, साइबर, कोलकाता पुलिस होंगे।
- अरिंदम सरकार को डीसी पूर्वी डिवीज़न, कोलकाता के पद पर तैनात किया गया।
- स्पर्श निलंगीका तबादला डीसी साइबर से डीसी, एनफोर्समेंट ब्रांच (EB), कोलकाता के पद पर किया गया।
- मनीष जोशी डीसी ट्रैफिक कोलकाता का तबादला एसपी कूचबिहार के पद पर किया गया।
- अमलान कुसुम घोष डीसी उत्तर, हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के पद पर बने रहेंगे।
जिला एसपी में बदलाव
- येइलवाड श्रीकांत जगन्नाथराव को एसपी दार्जिलिंग नियुक्त किया गया।
- प्रतीक्षा झारखरिया का तबादला दार्जिलिंग के एसपी पद से KAP की पहली बटालियन के डीसी पद पर किया गया।
- जसप्रीत सिंह का तबादला कूचबिहार के एसपी पद से CCW के एसपी पद पर किया गया।
- आईपीएस मनीष जोशी को कूचबिहार के एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
STF में फेरबदल
- सुधीर कुमार नीलकंठम एसटीएफ के आईजी बने।
- सिद्धार्थ धपोला को पश्चिम बंगाल में एसटीएफ का एसपी नियुक्त किया गया।
- अमलान घोष को उत्तर बंगाल में एसटीएफ का एसपी नियुक्त किया गया।
- राजीव कुमार कोलकाता में एसटीएफ के डीसी बने।
जयरामन को मिली नई तैनाती
चुनाव आयोग ने इस साल अप्रैल में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले सरकार का कोलकाता पुलिस कमिश्नर के पद से तबादला कर दिया था। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि के. जयरामन जो उत्तर बंगाल के एडीजी थे, उन्हें आर्थिक अपराध निदेशालय के निदेशक के पद पर तैनात किया जाएगा। एसटीएफ के कई अन्य अधिकारियों को बटालियन कमिश्नरेट में नई पोस्टिंग दी गई है। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार द्वारा पुलिस महकमें में दूसरा बड़ा फेरबदल है।

