नई दिल्ली। Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme Narzo 100x 5G लांच कर दिया है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलवा फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की कीमत की बात करें तो Realme Narzo 100x 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपए और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 22 जुलाई से Realme की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Realme Narzo 100x 5G में 6.6 इंच की एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। Narzo 100x 5G में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version