नोएडा। Noida Mamura Fire : फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-66 में ममूरा गांव के अंदर एक पांच मंजिला मकान में बुधवार को आग लगने से करीब 50 परिवार फंस गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है जिसमें एक 26 साल की महिला और दूसरा पुरुष शामिल है।

इस दौरान 5 मंजिला इमारत के सामने वाली बिल्डिंग में सीढ़ी लगाकर 100 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने के दो कारण बताया जा रहा है, जिसमें इलेक्ट्रिक बाइक या एसी में शॉर्ट सर्किट होने की बात शामिल है। 

फेस-3 थाना पुलिस ने इमारत में आग लगने के बाद साक्ष्यों को छुपाने के उद्देश्य से मुख्य गेट बंद कर दिया है। स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई से बिल्डिंग में रहने वाले लोग परेशान हैं।

वह अपने कमरे में हुए नुकसान को जानने के लिए पुलिस से मौके पर पहुंचने की गुहार लगा रहे हैं।

आग में हुए नुकसान के बाद कमरों में रहने वाले लोग अपना सामान लेकर दूसरी जगह शिफ्ट हो रहे हैं।

सूचना पर आनन-फानन में फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। फायर विभाग के अधिकारी और डीसीपी समेत आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

आग लगने की घटना के दौरान मौके पर मौजूद चश्मदीद दुकानदार अमन ने शोर मचाकर सभी को बाहर निकालने के लिए कहा, जिससे समय रहते कई लोग बाहर निकल सके। 

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version