सुंदरनगर : मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आते जयदेवी क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां एक महिला अध्यापिका ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से इलाके में शोक और हैरानी का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आशिम के रूप में की गई है जाेकि गांव बारू, डाकघर सदोट, तहसील सरकाघाट व जिला मंडी की निवासी थी और गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल जय देवी में व्यावसायिक शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी।

जानकारी के अनुसार महिला अध्यापिका जयदेवी क्षेत्र में स्थित अपने क्वार्टर में रह रही थी। वहीं पर उसका शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। घटना का पता चलते ही आनन-फानन में उन्हें तुरंत नजदीकी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला अध्यापिका को मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को जयदेवी क्षेत्र में एक महिला अध्यापिका द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा लिए हैं। एसपी ने कहा कि महिला ने यह खौफनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version