रायपुर l पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘ईज़ी लाईफ फाउंडेशन’ द्वारा ग्राम बेलदार सिवनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और भावी पीढ़ी को एक स्वच्छ वातावरण सौंपने का संकल्प लिया गया।

इस सराहनीय मुहिम में ईज़ी लाईफ फाउंडेशन की सचिव गीता वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामवासियों ने भी अपनी सक्रिय और अनुकरणीय भागीदारी दर्ज कराई। वृक्षारोपण के इस पुनीत कार्य में नारायण वर्मा, अनुसुइया वर्मा, माहेश्वरी वर्मा, गिरिजा धीवर, सुनीता यादव, सोहागबती विश्वकर्मा, मनीषा यादव, गोमती विश्वकर्मा, शिवकुमारी पटेल, रजनी यादव, हेमीन वर्मा, रूपा पुरेना, कलिया वर्मा, कुमार विश्वकर्मा, महेश क्षत्रिय, नरोत्तम मानिकपुरी, पुनीत यादव ने हिस्सा लिया और पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया। सभी ने मिलकर न केवल पौधे लगाए, बल्कि आने वाले समय में उनकी उचित देखरेख और सिंचाई करने का भी जिम्मा लिया, ताकि ये पौधे वृक्ष बनकर गाँव को हरी-भरी छाँव और शुद्ध हवा दे सकें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version