नई दिल्ली। Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max लांच कर दिया है। मोटोरोला का यह फोन 50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा से लैस है। फोन में 7,100mAh की बैटरी मिलती है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन की कीमत की बात करें तो Motorola Edge 70 Max के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपए और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपए है। इस फोन की बिक्री 20 जुलाई, 2026 से मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और भारत में अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगी। यह फोन पैनटोन एक्वा ग्रे, पैनटोन डार्क शैडो और पैनटोन आइस मेल्ट में आता है।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच की क्वाड एचडी+ 2K एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1440×3168 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। इस फोन 12GB RAM LPDDR5X और 256GBUFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UX के साथ आता है। Edge 70 Max में 7,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 25W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर और फेस अनलॉक का सपोर्ट करता है।

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 70 Max के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड और मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें AI-पावर्ड इमेजिंग फीचर्स मिलता है, जिसमें फोटो एन्हांसमेंट इंजन, सिग्नेचर स्टाइल, डायनामिक बोकेह के साथ पोर्ट्रेट मोड, होराइजन लॉक और फ्रेम मैच हर शॉट को समझदारी से ऑप्टिमाइज करते हैं।

यह फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H के साथ आता है। वहीं डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i का सपोर्ट करती है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP69/IP68/IP66 रेटिंग से लैस किया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 164 मिमी, चौड़ाई 77 मिमी, मोटाई 8.29 मिमी और वजन 221 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 दिया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version