Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र में बुधवार को टायर फटने से अनियंत्रित हुआ एक ट्रक घर में घुस गया, जिससे मां-बेटे सहित 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों का समुचित उपचार कराया जाए तथा उनके इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा ने बताया कि वाराणसी से सोनभद्र जा रहा ट्रक अहरौरा क्षेत्र के कुदारन गांव चौराहे के पास अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि मलबे से 2 घायलों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चचेरी मोड़ (चुनार) भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया गया। हादसे में घटनास्थल पर ही राजाराम (47), उनकी मां सुखिया देवी (70) तथा चांदतारा देवी (45) की मौत हो गई। तीनों कुदारन गांव के निवासी और एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना में सुहानी (12) और सुनील शर्मा (45) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version