पानीपत : पानीपत रिफाइनरी के पास एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक मोबाइल या बिजली के टावर पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहित (19) निवासी गांव बाल राजपुतान, जिला करनाल के रूप में हुई है। 

परिजनों ने ठेकेदार और बिजली निगम के कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि बिजली की आपूर्ति बंद किए बिना ही युवक को टावर पर चढ़ा दिया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मोहित पिछले करीब 6 महीने से ठेकेदार बल्लेराम के अधीन टावर पर काम सीख और कर रहा था। बुधवार 15 जुलाई 2026 को रिफाइनरी के पास स्थित एक साइट पर टावर का काम चल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि लाइन में हाई-वोल्टेज करंट दौड़ रहा था।

लेकिन ठेकेदार और वहां मौजूद अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों ने बिजली विभाग से संपर्क कर लाइन का शटडाउन (बिजली आपूर्ति बंद) नहीं करवाया। इसी लापरवाही के चलते जैसे ही मोहित टावर पर ऊपर पहुंचा, वह करंट की चपेट में आ गया और झुलसने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version