राजौरी : जिला मुख्यालय राजौरी के छप्रियां क्षेत्र में खंडली पुल और जवाहर नगर के बीच बुधवार को एक टेंपो सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जमोला से राजौरी की ओर आ रहा टेंपो (पंजीकरण संख्या JK02DB-9194) छप्रियां के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए GMC एसोसिएटेड अस्पताल राजौरी पहुंचाया गया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि यह दुर्घटना चालक की तेज एवं लापरवाह (रैश एंड नेग्लिजेंट) ड्राइविंग के कारण हुई।
घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

