Share Market News | भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला है और शुरुआती कारोबार में भी अच्छी तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 184 अंक की बढ़त के साथ 77,370.77 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 33 मिनट पर यह 0.65 फीसदी या 504 अंक की बढ़त के साथ 77,691 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.55 फीसदी या 136 अंक की बढ़त के साथ 24,207 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

आईटी शेयरों में आई तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 1.60 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.74 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 0.62 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.09 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.42 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.74 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.41 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स-बैंक में 0.20 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इससे इतर निफ्टी फार्मा में 1.04 फीसदी, निफ्टी मीडिया में -0.94 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.30 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.90 फीसदी और निफ्टी रियल्टी में 0.19 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी पर क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से निफ्टी एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। चार्ट पर त्रिकोणीय पैटर्न बन रहा है, जो आगे चलकर किसी बड़ी चाल का संकेत दे सकता है। हालांकि, उनका मानना है कि फिलहाल बाजार की दिशा पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पहले उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है, उसके बाद ही स्पष्ट ट्रेंड देखने को मिलेगा। उनके मुताबिक फिलहाल 23,940 से 24,270 का दायरा निवेशकों के लिए सबसे अहम रहेगा।

इन IT स्टॉक्स में आई तेजी

सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर एचसीएल टेक का शेयर 2.88 फीसदी की तेजी के साथ 1209 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। टीसीएस का शेयर 1.29 फीसदी उछलकर 2229 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। टेक महिंद्रा का शेयर 2.92 फीसदी चढ़कर 1554 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, इन्फोसिस का शेयर 1.78 फीसदी की बढ़त के साथ 1101 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version