देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले ‘महादेव ऑनलाइन बुक ऐप’ (Mahadev Betting App Case) में जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब टेलीविजन और डिजिटल जगत का एक बड़ा नाम सामने आया है। ईडी की टीम ने रायपुर स्थित अपने जोनल ऑफिस में मशहूर टीवी होस्ट शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) से गुरुवार को कई घंटों तक तीखे सवाल-जवाब किए। खबरों की मानें तो ईडी ने शेफाली बग्गा को पहले भी पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुई थीं। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से शेफाली बग्गा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं और लोग उनके पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के पन्ने दोबारा खंगाल रहे हैं। आइये जानते हैं कौन है ये…

शेफाली बग्गा पर क्या हैं आरोप?

ईडी की जांच के अनुसार, शेफाली बग्गा का नाम महादेव ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से जुड़े एक बड़े कारोबारी खंजन जगदीश कुमार ठक्कर के साथ सामने आया है। जांच एजेंसी का दावा है कि खंजन ठक्कर भारत में इन अवैध बेटिंग ऐप्स के संचालन और प्रमोशन से जुड़ा हुआ है और वह महादेव ऑनलाइन बुक के हवाला लेन-देन का भी मुख्य ऑपरेटर है। एजेंसी का आरोप है कि विदेशों (दुबई और लंदन) से चलाए जा रहे इन सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार-प्रसार में शेफाली बग्गा की भी भूमिका रही है।

न्यूज रूम से ‘बिग बॉस’ के घर तक का सफर

1 जुलाई 1994 को नई दिल्ली में जन्मी शेफाली बग्गा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और फिर मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा लिया। उन्होंने साल 2015 में बतौर न्यूज एंकर अपने करियर की शुरुआत की थी। कई बड़े न्यूज चैनलों में उन्होंने स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट और राजनीतिक शोज होस्ट किए। टीवी पर उनके बेबाक और कड़क अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

सालों तक न्यूज रूम में गंभीर खबरें पढ़ने वाली शेफाली को असली पहचान साल 2019 में मिली, जब उन्होंने सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में एंट्री ली। शो में शहनाज गिल के साथ उनकी कभी दोस्ती तो कभी तकरार, और पारस छाबड़ा-माहिरा शर्मा के साथ उनके झगड़ों ने उन्हें रातों-रात पॉपुलर बना दिया। हालांकि, शो के दौरान एक टास्क में आरती सिंह की पर्सनल लाइफ और शहनाज के वजन पर की गई टिप्पणियों के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी होना पड़ा था।

एंकरिंग से बनाई दूरी, पर्सनल लाइफ भी रही चर्चा में

बिग बॉस से बाहर आने के बाद शेफाली ने न्यूज एंकरिंग से दूरी बना ली और पूरी तरह से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और डिजिटल स्पेस में एक्टिव हो गईं। वह यूट्यूब पर अपने लाइफस्टाइल व्लॉग्स के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हाल ही में मिस्टर फैसू (फैसल शेख) के साथ रियलिटी शो ‘लववेंचर: प्यार का वनवास’ को को-होस्ट भी किया था। शेफाली की पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही है। बिग बॉस के दौरान उनका नाम आउटफिट ब्रांड के मालिक आरव जैन और स्क्रिप्ट राइटर सिद्धार्थ डे के साथ जुड़ा। वहीं, हाल ही में उनका नाम भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ तब चर्चा में आया जब दोनों को पैपराजी ने डिनर पर एक साथ कैमरों में कैद किया। हालांकि, शेफाली ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और वह अपनी जिंदगी में विराट-अनुष्का जैसी खूबसूरत पार्टनरशिप चाहती हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version