कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले के नरकातरी गांव के पास से गुजरने वाली ड्रेन से वन्यजीव विभाग और गोताखोरों की टीम ने करीब 6 फुट लंबे मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। लगभग आधे घंटे तक चले अभियान के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर भौर सैंदा स्थित मगरमच्छ प्रजनन केंद्र में छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के लगातार दिखाई देने से आसपास के किसानों में भय का माहौल था और कई किसान पिछले चार दिनों से खेतों में जाने से भी कतराने लगे थे।

जानकारी के अनुसार गांव के सरपंच अनिल कुमार ने गोताखोर प्रगट सिंह को ड्रेन में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना दी। शुरुआत में टीम को इस क्षेत्र में मगरमच्छ होने पर संदेह था, लेकिन सरपंच द्वारा भेजी गई तस्वीर देखने के बाद रेस्क्यू टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई।

रेस्क्यू अभियान के दौरान वन्यजीव विभाग को भी सूचना दी गई। विभाग की ओर से कर्मचारी कृष्ण और बलराम मौके पर पहुंचे। चूंकि मगरमच्छ आबादी और खेतों के काफी नजदीक था, इसलिए संयुक्त टीम ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर उसे सुरक्षित पकड़ लिया और वन्यजीव विभाग की निगरानी में भौर सैंदा मगरमच्छ प्रजनन केंद्र पहुंचाया।

गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि मगरमच्छ पिछले चार दिनों से ड्रेन में दिखाई दे रहा था, जिससे ग्रामीणों और किसानों में दहशत थी। समय रहते उसे पकड़ लिए जाने से किसी संभावित हादसे की आशंका टल गई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version