कार्डिफ वनडे में टीम इंडिया की हार के बाद रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की चर्चा तेज हो गई, जिस पर अब विराम लग गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी वनडे के बाद भी रोहित शर्मा खेलते रहेंगे। तीसरा और आखिरी वनडे रोहित शर्मा का आखिरी मुकाबला नहीं होगा।

रिटायरमेंट की खबरों को बताया अफवाह

पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मैच रोहित शर्मा के वनडे करियर का अंतिम मैच हो सकता है। बीसीसीआई सचिव ने इन खबरों को केवल अटकलबाजी बताया। बीसीसीआई सचिव सैकिया ने कहा, “रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। बोर्ड के स्तर पर ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे।”

सैकिया ने कहा है कि रोहित भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और जब तक वह टीम का हिस्सा हैं, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। लॉर्ड्स का मुकाबला रोहित शर्मा के वनडे करियर का अंत नहीं है। रोहित शर्मा ने साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक खेलने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के शुरुआती दो मैचों में उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकल पाई। उन्होंने पहले मुकाबले में 11 रन और दूसरे वनडे में 26 रन बनाए।

बैटिंग कोच ने भी किया था समर्थन

कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड के हाथों भारत की हार के बाद टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भी रोहित का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर प्रदर्शन या भविष्य को लेकर किसी तरह का दबाव नहीं हो सकता। कोटक ने कहा कि रोहित एक शानदार खिलाड़ी हैं और शुरुआती दो मैचों में रन नहीं बनने से उनकी क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे वनडे में ऐसा लग रहा था कि रोहित एक बड़ी पारी खेल सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version