शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के अंतर्गत आने वाले चौपाल उपमंडल में एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। नेरवा क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में लोक निर्माण विभाग का एक कर्मचारी भी शामिल है। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार को नेरवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुजारली के दोछी नामक स्थान के समीप हुआ। किरी-नाव सड़क मार्ग से गुजर रही एक ऑल्टो कार (HP 08A-8441) पर से चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते कार सीधे लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। अत्यधिक ऊंचाई से गिरने के कारण वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

दुर्घटना में मारे गए कार सवारों की पहचान 35 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र अनंत राम निवासी गांव दोछी, डाकघर रूसलाह, तहसील नेरवा और जितेंद्र पुत्र धाजू राम निवासी चाड़चधार धबास के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश कुमार लोक निर्माण विभाग में बतौर मल्टी टास्क वर्कर अपनी सेवाएं दे रहा था। स्थानीय प्रशासन की ओर से घटना की आधिकारिक जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। एक साथ दो लोगों की मौत से समूचे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

उधर, हादसे की सूचना प्राप्त होते ही नेरवा थाना पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस बल ने स्थानीय लोगों की मदद से गहरी खाई से शवों को रिकवर कर लिया। फिलहाल, वाहन के अनियंत्रित होने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। यह कोई तकनीकी खराबी थी या मानवीय भूल, इसे लेकर नेरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version