नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च पर लाठीचार्ज के बाद CJP कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मिला। नड्डा और सीजेपी प्रतिनिधिमंडल के बीच छात्रों की मांगों को लेकर एक लंबी चर्चा हुई। मीटिंग के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के दो प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका जेपी नड्डा के पास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों की लिस्ट जेपी नड्डा को सौंप दी। CJP ने दावा किया था कि सरकार ने खुद उनसे बातचीत के लिए संपर्क किया। इधर, सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है।

सौरव दास ने पोस्ट की तस्वीर

मीटिंग के बाद सौरव दास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने आशुतोष रांका के साथ जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने आगे कहा कि हमने अपनी मांगें उनके सामने रख दी हैं, जिनमें धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा या उन्हें पद से हटाना शामिल है। जेपी नड्डा ने हमें भरोसा दिलाया है कि वे इस मामले पर सही स्तर पर चर्चा करेंगे। हालांकि, अभी तक कोई पक्का वादा नहीं किया गया है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी चैन से नहीं बैठेंगे!

  • कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से बातचीत में 3 प्रमुख मांगें रखीं
  1. सोनम वांगचुक को अस्पताल से छोड़ा जाए
  2. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाया जाए
  3. सुसाइड करने वाले नीट छात्र के परिजनों को एक करोड़ दिए जाएं
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version