पणजी : गोवा बीजेपी के उपाध्यक्ष नरेंद्र सवाईकर ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन पर पोस्ट कर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें दिख रहा है कि कॉकरोच और दीमक भारत को खोखला कर रहे हैं। इस ट्वीट के साथ उन्होंने लिखा कि कॉकरोच के साथ दीमक। देश को बचाओ। उनके इस पोस्ट की विपक्षी दलों ने आलोचना की। कई जर्नलिस्ट भी बीजेपी नेता के विरोध में उतर आए। कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने नरेंद्र सवाईकर के पोस्ट को शर्मनाक और अपमानजनक बताते हुए माफी मांगने की मांग की। आरोपों के बाद बीजेपी नेता ने फिर दोहराया कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा, मगर कॉकरोच और दीमक घर बर्बाद कर देते हैं।

कांग्रेस का पलटवार, असली दीमक बीजेपी है

दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट के समर्थन में सोमवार को गोवा में आजाद मैदान में भी प्रदर्शन हुए। सैकड़ों प्रदर्शनकारी मिरामार सर्कल के पास इकट्ठा हुए और पणजी में आजाद मैदान तक कैंडल-लाइट मार्च निकाला। इस दौरान गोवा बीजेपी के उपाध्यक्ष नरेंद्र सवईकर ने सोमवार रात X पर एक पोस्ट किया ‘ Cocroches with the termites ! Save the nation!’ । इसके साथ ही राजनीतिक बहस शुरू हो गई। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कवतंकर ने कहा कि अपने अधिकारों और भविष्य के लिए शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे युवा नागरिकों को दीमक बताकर बीजेपी नेता ने लोकतंत्र का अपमान किया है। उन्होंने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि असली दीमक वे लोग हैं जो हमारे संस्थानों को खोखला कर रहे हैं और लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।

युवाओं को गलत के खिलाफ आवाज उठाने का हक

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के स्टूडेंट विंग के अध्यक्ष वृषांक गांवकर ने नरेंद्र सवाईकर की आलोचना की। उन्होंने कहा कि युवा गलत का विरोध कर रहे हैं। हमें गलत के खिलाफ आवाज उठाने का हक है। छात्रों के लिए लिए कॉकरोच, और दीमक जैसे शब्दों के इस्तेमाल से हमारा हौसला कम नहीं होगा। इससे हमें अपनी आवाज उठाने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने आगे लिखा कि विरोध में शामिल स्वयंसेवी संस्था उज़वाड’ की सेक्रेटरी अमरीन शेख ने कहा कि पेपर लीक हो रहे हैं। और जो छात्र परीक्षा रद्द होने की वजह से मर गए। उनके लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए और जवाबदेही तय होनी चाहिए। सरकार को यह पता होना चाहिए कि अगर हम उन्हें सत्ता दे सकते हैं, तो हम वह सत्ता वापस भी ले सकते हैं।

बस मेरी ट्विटर पोस्ट देखिए

नरेंद्र सवाईकर ने कहा कि बस ट्विटर पर मेरी पोस्ट देखिए। वह अभी भी वहीं है। मैं किसी को दीमक नहीं कह रहा हूं। मैंने पोस्ट में कहा है ‘दीमकों के साथ कॉकरोच’। बस इतना ही। क्या इसमें किसी का ज़िक्र है? कुछ भी नहीं है। कोई इससे कोई मतलब क्यों निकालना चाहता है? किसी को शायद इस बात पर बुरा लग रहा होगा। क्या (पोस्ट में) किसी का खास तौर पर ज़िक्र है? दीमक भी कॉकरोच की तरह ही नुकसानदायक होते हैं, है ना? हमारे घर में अगर कॉकरोच और दीमक घुस जाएं. तो वे उसे बर्बाद कर देते हैं और उसे अंदर ही अंदर खा जाते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version