बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां लापरवाही के चलते एक ट्रैक्टर पलट गया। इसमें सवार 19 में से दो की मौके पर मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार, यह हादसा हिर्री थाना क्षेत्र में मुड़पार के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर को सकर्रा सरपंच के नाम पर खरीदा गया था, जिसे मुड़पार का रहने वाला चंद्रशेखर पटेल चला रहा था और 19 लोगों को ट्रैक्टर में सकर्रा सरपंच के खेत में रोपा लगाने के लिए लेकर जा रहा था।

आरोप है कि चंद्रशेखर ट्रैक्टर को लापरवाही से चला रहा था, जिसके कारण ट्रैक्टर मुड़पार के पास अनियंत्रिक होकर पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बम्लेश्वरी निषाद और मथुरा निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version