मुंबई: महाराष्ट्र के चर्चित आईएएस तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह एफडीए कमिश्नर बनने के बाद राज्य में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान चल रहे हैं। मुंढे के एक्शन की खूब तारीफ हो रही है। उनकी कार्रवाई के खौफ का आलम यह है कि अभी तक तहत सैकड़ों अवैध यूनिट्स सील कर दी गईं, हजारों लीटर मिलावटी दूध नालियों में बहा दिया गया और 350 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं।उनके सख्त निरीक्षण और छापेमारी के डर से मुंबई और अमरावती जैसे शहरों में रेस्टोरेंट मालिकों, जूस सेंटरों और छोटे दुकानदारों की दुकानें अपने आप बंद होने लगी हैं। हालांकि तुकराम मुंढे के एक्शन से एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के नेता संजय निरुपम खुश नहीं है, लेकिन इस सब के बीच तुकाराम मुंढे की साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस कागल अग्रवाल ने तगड़ी तारीफ की है।

काजल अग्रवाल ने क्या लिखा?

अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने लिखा है कि तुकाराम मुंढे सर से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मैं लंबे समय से उनके काम की तारीफ करता रही हूं और मुझे उनकी ईमानदारी और सच्चाई की तारीफ करने का मौका मिला। उनकी बात मेरे मन में बस गई। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और सच्चाई बस मेरे काम और मेरे DNA का हिस्सा हैं। आप इन्हें कुछ खास मान रहे हैं, इससे पता चलता है कि ये कितनी दुर्लभ हो गई हैं। यही दुखद स्थिति है। काजल ने लिखा है कि इस बात ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया। ऐसे व्यक्ति से मिलना प्रेरणादायक था जो सही काम करने के लिए पूरी तरह समर्पित है, भले ही वह मुश्किल हो। उनके जैसे नेता हमें याद दिलाते हैं कि ईमानदारी कोई खास गुण नहीं है। यह तो एक मानक होना चाहिए।

फिल्म मुंढे के मैसेज को बढ़ाती है आगे

काजल अग्रवाल ने लिखा है कि यह भी एक सार्थक संयोग लगा कि हमारी फिल्म, ‘द इंडिया स्टोरी’, उसी संदेश को आगे बढ़ाती है जिसका तुकाराम सर समर्थन करते रहे हैं। खाने में मिलावट, कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल और उनसे सेहत पर पड़ने वाले बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाना। हम ऐसी प्रथाओं के चुपचाप उपभोक्ता नहीं बन सकते जो आखिरकार हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। आपको सलाम, सर। आपको और शक्ति मिले, और सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए आप जो भी महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं, उसके लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। भारत को आप जैसे और भी कई सार्वजनिक हस्तियों की जरूरत है। मुंढे की काजल ने ही नहीं बल्कि लोग उनके काम की तारीफ सोशल मीडिया पर कर रहे हैं कि कैसे अब रेस्टाेरेंट उपयोग में लाई जाने वाली चीजें के सोर्स को बताने लगे हैं।

क्या नाराज हैं संजय निरुपम

संजय निरुपम ने महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंढे द्वारा मिलावटी दूध के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे दूध में मिलावट रोकने के मूल उद्देश्य का समर्थन करते हैं, लेकिन जिस तरीके से यह पूरी कार्रवाई की जा रही है, उस पर उन्हें कड़ा ऐतराज है। संजय निरुपम का आरोप है कि बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचेगा। नए नियमों के अनुसार, मुंबई के बाहर से टैंकरों में आने वाले दूध को बिना प्रोसेसिंग और पैकेजिग के खुले में बेचने पर रोक लगा दी गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version