मुंबई। पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम लहराते हुए जून 2026 के लिए ऑरमैक्स मीडिया की ‘स्टार्स इंडिया लव्स’ रैंकिंग में देश के सबसे पसंदीदा मेल फिल्म स्टार का पहला स्थान हासिल किया है। देशभर के दर्शकों की पसंद को दर्शाने वाली इस रैंकिंग में प्रभास ने भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि विभिन्न भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों के बीच उनकी व्यापक लोकप्रियता और मजबूत प्रशंसक आधार को रेखांकित करती है।

‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले प्रभास ने ‘सालार’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों के जरिए लगातार अपनी स्टार पावर साबित की है। उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, विविध किरदारों को निभाने की क्षमता और पूरे देश के दर्शकों को जोडऩे वाली अपील ने उन्हें भारतीय सिनेमा का एक बड़ा पैन-इंडिया सितारा बना दिया है। यह सम्मान ऐसे समय में मिला है जब प्रभास के लिए वर्ष 2026 बेहद सफल रहा है। उनकी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कारों में सम्मान मिला है। वहीं उनकी आगामी फिल्मों ‘फौजी’, ‘स्पिरिट’, ‘सालार 2’ और ‘कल्कि 2898 एडी पार्ट 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि प्रभास की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और बड़े बजट की फिल्मों में उनकी मौजूदगी उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली सितारों में बनाए हुए है। ऑरमैक्स की ताजा रैंकिंग भी इस बात की पुष्टि करती है कि प्रभास वर्तमान समय के सबसे पसंदीदा और चर्चित फिल्म सितारों में शामिल हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version