जींद: जींद के नगूरां गांव स्थित राजकीय स्कूल में आयोजित अंडर-14 ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता उस समय दहशत में बदल गई, जब 6-7 अज्ञात बदमाशों ने पेगां गांव के एक 15 वर्षीय छात्र-खिलाड़ी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल खिलाड़ी को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, नगूरां के राजकीय स्कूल में अंडर-14 आयु वर्ग की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पेगां गांव निवासी 15 वर्षीय यशु, जो अपने स्कूल की ओर से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने नगूरां आया हुआ था। बुधवार दोपहर जब यशु सरस्वती पब्लिक स्कूल के समीप पहुंचा, तभी 6 से 7 अज्ञात युवकों ने उसे जबरन घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने यशु को पकड़कर उस पर बेहद बर्बरता से हमला किया और उसकी पीठ में 2 से 3 बार चाकू घोंप दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। चाकू लगने से यशु लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और आयोजकों की मदद से घायल खिलाड़ी को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया:

 प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने यशु की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पी.जी.आई. रोहतक (PGI Rohtak) रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में भर्ती: परिजनों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे रोहतक की बजाय हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद से परिजनों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version